सम्बलपुर-जबलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Special train to run between Sambalpur and Jabalpur.

सम्बलपुर-जबलपुर के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन ।
मंडल के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में है इस गाड़ी का ठहराव |
बिलासपुर – यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सम्बलपुर-जबलपुर के मध्य एक तरफा एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08301 सम्बलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन सम्बलपुर से दिनाँक 01 अगस्त 2026 शनिवार को चलेगी |
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है |
गाडी की समय-सारिणी व ठहराव –
गाड़ी संख्या 08301 सम्बलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन सम्बलपुर से दिनाँक 01 अगस्त 2026 शनिवार को 06.15 बजे रवाना होगी तथा झारसुगुड़ा रोड आगमन 07.30 बजे, प्रस्थान 07.35 बजे, रायगढ़ आगमन 08.55 बजे, प्रस्थान 08.57 बजे, चांपा आगमन 09.53 बजे, प्रस्थान 09.55 बजे, बिलासपुर आगमन 11.00 बजे, प्रस्थान 11.15 बजे, पेंड्रारोड आगमन 12.58 बजे, प्रस्थान 13.00 बजे, अनूपपुर आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.50 बजे, शहडोल आगमन 14.33 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, कटनी साउथ आगमन 17.15 बजे, प्रस्थान 17.20 बजे होते हुये 18.25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी |
कोच संरचना –
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 20 स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रियों से आग्रह है कि इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है |











