एथेनाॅल के कारण शक्कर महंगी, गाड़ियां हो रहीं खराब: बैज

पेट्रोल में एथेनाॅल मिलाने के कारण शक्कर की कीमत दोगुनी हो गई है। पेट्रोल में एथेनाॅल मिला रहे, लेकिन रेट में कोई कमी नहीं की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जिद के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियां खराब हो रही हैं। पेट्रोल में एथेनाॅल मिलाने के कारण शक्कर की कीमत दोगुनी हो गई है। पेट्रोल में एथेनाॅल मिला रहे, लेकिन रेट में कोई कमी नहीं की गई।

हर तरफ से आम आदमी को लूटा जा रहा, मिलावटी पेट्रोल का रेट महंगा, शक्कर महंगी, मिठाई एवं खाने के सामान सभी कुछ महंगा हो गया। बैज ने कहा कि देश में गन्ना उत्पादन और उसकी उपयोगिता का परीक्षण किए बिना गन्ने से एथेनाॅल का उत्पादन शुरू कर दिया। इसमें गुड़ और शक्कर के लिए गन्ने की कमी होने लगी तथा देश में शक्कर के रेट बढ़ गए। शक्कर से बनने वाली सामाग्रियों के रेट बढ़ गए हैं। यह मोदी सरकार अदूरदर्शी कदम है। इसके कारण शक्कर, गुड़ के दाम दोगुने हो गए।

Back to top button