नेहरू नगर अंडरब्रिज में मरम्मत, ट्रैफिक डायवर्ट
Repairs at Nehru Nagar underbridge; traffic diverted.

रायपुर- रायपुर रेल मंडल नेहरू नगर अंडर ब्रिज क्रमांक 356A (LC 443) के आवश्यक मरम्मत कार्य के निष्पादन हेतु उक्त अंडर ब्रिज में दिनांक 05.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 10.11.2026 को संध्या 18:00 बजे तक कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
मरम्मत कार्य के दौरान अंडर ब्रिज की दो लेनों में से एक लेन को अस्थायी रूप से बंद कर कार्य किया जाएगा। प्रथम लेन का कार्य पूर्ण होने के उपरांत दूसरी लेन पर कार्य किया जाएगा। इस प्रकार अंडर ब्रिज को पूर्णतः बंद नहीं किया जाएगा तथा यातायात एक लेन से नियंत्रित रूप से संचालित किया जाएगा।











