बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रेणुका सिंह को बताया सीएम दीदी, बोली- ये उनका प्यार है…

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब नेताओं का बयानबाजी जोरों पर है। इसी बीच मनेंद्रगढ़ बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल, कार्यकर्ताओं ने रेणुका सिंह को सीएम दीदी कहा। इस पर रेणुका सिंह ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का प्यार है। जैसे मैंने डॉ रमन सिंह को राम कह दिया। ऐसे ही कार्यकर्ताओं ने मुझे सीएम दीदी कहते हैं। मुझे तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी कह सकते हैं।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button