चुनावी सभा में प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणा, बोली- कांग्रेस गरीबों के लिए करती है काम

खैरागढ़ । प्रियंका गांधी ने आज खैरागढ़ जिले के जालबांधा में 8 बड़ी घोषणाएं की है। इनमें महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 की सब्सिडी देने, महिला समूहों का कर्जा माफ करने, बिजली बिल माफ करने समेत अन्य घोषणाएं शामिल है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि खैरागढ़ से उनके परिवार से पुराना नाता रहा है। वहीं भूपेश बघेल की सरकार ने इस रिश्ते को और मजबूत करने का काम किया है। हमारी सरकार ने उपचुनाव में जीत दर्ज करते ही खैरागढ़ को नया जिला घोषित कर दिया है। इस दौरान बीजेपी को लेकर भी तीखा हमला किया। कहा कि वे लोग सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं, जबकि कांग्रेस की सरकार गरीब के लिए काम करती है।

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा में की 8 बड़ी घोषणा

  1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में।
  2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।
  3. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।
  4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
  5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।
  6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज।
  7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
  8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button