Advertisement Here

वोटिंग से पहले कांकेर में मुठभेड़, जवानों ने ध्वस्त किया कैंप, कई नक्सली घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में 7 नवंबर को वोटिंग है। इससे पहले ही नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां कांकेर के ताड़ोकी क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। करीब घंटेभर तक चली मुठभेड़ में जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नक्सलियों की हालत खराब कर दी।

मिल रही खबरों के अनुसार जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया हैं। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़ भाग गए। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। घटना एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तभी मुरनार के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुआ। गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। फिलहाल जंगल में अभी जवानों का सर्च अभियान जारी है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button