चलती बाइक पर लड़का-लड़की का रोमांस! टंकी पर बिठाकर किया ये काम, वीडियो ने मचाया बवाल

रायपुर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवक और युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों युवक-युवती बाइक पर सवार होकर नेशनल हाइवे पर जा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का बाइक चला रहा है। हेलमेट सिर पर नहीं है। वहीं लड़की लड़के के आगे बाइक की टंकी पर बैठी है। नेशनल हाइवे पर इस तरह से लापरवाही पूर्वक बाइक चलाना खुद की जान को जोखिम में डालना है। इस दौरान पीछे से आ रहे राहगीरों ने दोनों का वीडियो बना लिया, जोकि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जांच की और युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करने और लापरवाही पूर्ण बाइक चलाने पर युवक पर 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

इसके बाद पुलिस ने युवक का एक वीडियो बनाया, जिसमें वो यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करने और लापरवाही पूर्ण बाइक चलाने की गलती मान रहा है। साथ ही उसने लोगों से इस तरह की गलती न करने करने की अपील की। यातायात पुलिस ने इस वीडियो अपने आफिशियल एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया है और लिखा है कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button