वोट देने के बाद उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बोले- मतदान को लेकर जनता में उत्साह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। अभी तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री शिवकुमार डहरिया, ताम्रध्वज साहू और रविंद्र चौबे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मतदान करने से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा किया और जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने कहा, सरगुजा फिर जीतेंगे। कांग्रेस को लीड मिलेगी। मुद्दों को पहुंचाने के अब कई माध्यम है। जनता सब जानती है। भाजपा का कर्णाटक में क्या हाल हुआ सबको पता है। मतदान को लेकर जनता में उत्साह है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button