नवविवाहिता को जहर पिलाकर मार डाला, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

अंम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मृत्यु हो गई। मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। ससुराल वालों के खिलाफ जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। यह पूरा मामला मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का है।

बता दें, ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, 21 साल की मृतिका आरती यादव का 3 साल पहले सत्यनारायण यादव से विवाह हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने कहा था कि, दामाद दहेज लेने की जिद में बेटी से मारपीट करता था और अब इन्हीं लोगों ने उसे जान से मार दिया। .

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button