Advertisement Here

VishnuDeo Sai CG CM: भूपेश बघेल, रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय को दी बधाई, कही ये बात, देखें ट्वीट

रायपुर। विधानसभा चुनाव में 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने आज एक सप्ताह के बाद नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। विधायक दल की बैठक में रायशुमारी के बाद विष्णुदेव साय को नेता चुना गए। जिसके बाद उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी गई। बता दें कि डॉ. रमन सिहं ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव दिया था, इस पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवान ने अपना समर्थन दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रमन सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी हैै। भूपेश बघेल ने लिखा कि कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाए। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूं।

रमन सिंह ने लिखा— कुनकुरी विधायक व आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व प्राप्त होने पर अशेष शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी पूर्ण निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा करते हुए प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे तथा भाजपा के डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ दोगुनी रफ़्तार से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।04:31 PM

Back to top button