मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला, सीएम विष्णुदेव साय की मां ने कही ये बात, देखें वीडियो

जशपुर। विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, “आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।”

कुनकुरी से विधायक है विष्णुदेव साय
भाजपा के आदिवासी और वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के यूडी मिंज को हराकर विधायक बने। बता दें कि, भाजपा को सरगुजा में जीत मिलने का बड़ा श्रेय विष्णुदेव साय को जाता है। विष्णुदेव साय ने किसान से मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। विष्णुदेव साय बहुत ही सरल स्वभाव के नेता है।

देखें वीडियो

किसान से मुख्यमंत्री तक का सफर किया तय
विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button