अरुण साव और विजय शर्मा बने उपमुख्यमंत्री, पूर्व सीएम रमन सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ दो उपमुख्यमंत्री की भी घोषणा हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अरुण साव व विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इधर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्पीकर होंगे। वहीं अभी तब मंत्रिमंडल के नामों को ऐलान नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को अपने पद की शपथ लेंगे। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और भैया लाल राजवाड़े मौजूद रहे।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button