Advertisement Here

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में और गिरेगा पारा, चलेंगी सर्द हवाएं

शहर में मौसम में फिर हल्का बदलाव आया है। दरअसल इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके कारण सुबह हल्के बादल भी छाए रहे, हालांकि इसके बाद तेज धूप से लोगों को राहत भी मिली। शहर में सुबह हल्की धुंध छाई रही और 8 बजे तक शहर की विजिबिलिटी कम रही। इसके बाद आंशिक बादलों की स्थिति रही। बादलों के कारण दिन के तापमान में जहां आधा डिग्री तक गिरावट हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कटघोरा का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ और प्रतिचक्रवात बना हुआ है, अरब सागर की ओर से नमी आ रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान एक दो दिन बहुत ज्यादा नहीं गिरेंगे।

इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 20-21 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, इसके बाद तापमान 1 से 2 डिग्री गिरने की संभावना है। 25-26 दिसम्बर से तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना बन सकती है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button