मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा, जारी हुई चेतावनी

प्रदेश में लोग ठंड से बेहाल हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रतीय चक्रवात दोनों सक्रिय है जिसके चलते उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं अगले 48 घंटे में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान और गिर सकता है। इससे ठंड बढ़ सकती है।
दिन का तापमान अभी 25 डिसे के आसपास है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड ज्यादा पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रतीय चक्रवात के असर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ठंड बढ़ने से लोग स्वेटर और कोट पहने घूम रहे हैं। शाम के बाद से ही सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे राहगीरों को राहत मिल रही है।
शहर में गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। बाजार में जैकेट, स्वेटर, मफलर, कोट आदि की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा शॉल, कंबल आदि की भी बिक्री हो रही है। लोग जरूरतमंदाें की मदद के लिए भी कंबल आदि का वितरण कर रहे हैं। ठंड बढ़ते से सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। प्राइवेट क्लीनिकों में भी भीड़ है।
डॉर्क्ट्स बुजुर्गों को सावधानी बरतने के लिए सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा हल्का गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा घटने की संभावना है। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। लगभग तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।











