Advertisement Here

पश्चिमी विक्षोभ का असर, हवा में हुआ परिवर्तन, देखें अपडेट

बिलासपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पड़ा। हवा की दिशा परिवर्तन होने के कारण उत्तर भारत से आ रही शुष्क व ठंडी हवाओं का असर कम होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। सुबह से शाम तक धूप खिली रही। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा दिन में खिली धूप की तपिश में आंशिक प्रभाव पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कमी के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 दिसंबर को नमी की मात्रा में वृद्धि होने की संभावना है । साथ ही हवा के दिशा में धीरे-धीरे परिवर्तन संभावित है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री के आसपास वृद्धि सम्भावित है । अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button