Advertisement Here

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पिता का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख और जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव (104) का निधन हो गया हैं। निधन की खबर मिलते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी। दिवंगत कुमार लक्ष्मी नारायण देव (छोटे जमीदार साहेब) का निधन आज 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में हो गया। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव जी (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिता है और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी है।

सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने ट्वीट में लिखा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button