Advertisement Here

10 से 14 फरवरी तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को बादल छाए रहे हैं वहीं आज उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से ठंड का एहसास हो रहा है। दूसरी ओर प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 10 से 14 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। अगर पश्चिमी विक्षोभ की ऊंचाई कम हो गई तो अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। प्रदेश में दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने की – संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। किन्तु मामूली गिरावट संभावित है। फिलहाल आज फिर ठंड महसूस हो रही है।

इन जिलों में बसरेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में बारिश के आसार है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।​ फिलहाल आज और कल यानी 9 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने से ठंड बढ़ जाएंगे। बुधवार को प्रदेश का मौसम साफ था। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। यहां पिछली रात न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं आज यानी 8 फरवरी से पारा गिरने की संभावना है।

टूटेगा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सर्दियों के दिनों में तापमान में हुई आश्चर्यजनक बढ़ोतरी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतने वर्षों में यह पहली मर्तबा हुआ है कि जब फरवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार है, वहीं न्यूनतम तापमान ने भी 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री पर स्थिरिता दिखाई है, इससे पूर्व के वर्षों में आमतौर पर फरवरी का पारा 10 से 11 डिग्री के करीब बना रहता था। 15 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक इन 16 दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के नीचे नहीं गया है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button