कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में होंगे शामिल? सियासी हलचल के बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। सोशल मीडिया में भी यह खबर तेजी से वायरल हा रही है। सियासी हलचल के बीच कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के लगातार बयान भी सामने आ रहे हैं।

इस बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया को बयान दिया है। उन्होंने कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने की खबरें फर्जी करार दिया। बैज ने कहा, बीजेपी दो-तीन तरह से काम कर रही है। जिसके ऊपर केस हैं, उन पर दबाव बनाकर पार्टी में शामिल करने का काम कर रहे हैं।

चाहे राज्य हो या केन्द्र में, कार्यकर्ताओं को लालच देने का काम बीजेपी कर रही है। छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई पीसीसी पदाधिकारी नहीं बचा, जिसके पास फ़ोन नहीं गया है। प्रदेश प्रभारी के ऑफिस से भी फ़ोन गया है कि आप बीजेपी में शामिल हो जाइए। हम आपको निगम मंडल में एडजस्ट करेंगे। फिलहाल कमलनाथ ने कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया है। यह सभी बातें भ्रामक हैं।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button