बड़ी खबर: पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक, निजी हॉस्पिटल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अब से कुछ देर पहले ही रायपुर के निजी अस्पताज में कवासी लखमा को भर्ती कराया गया है। मिल रही खबरों की माने तो उन्हें हार्ट अटैक आया हैै। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ गई। वहीं अब उन्हें अस्पलात में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की माने तो उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जल्द ही डॉक्टर मीडिया को स्पष्ट जानकारी देंगे।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button