Advertisement Here

बीजेपी कार्यकर्ता को आप नेता ने मारी गोली, इलाके में सनसनी, लोगों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आप नेता ने खरसिया में भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चला दी। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं खबर मिलते ही पार्टी नेताओं में जमकर आक्रोश दिख रहा है। घायल बीजेपी कार्यकर्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार खरसिया के आम आदमी पार्टी के नेता अमर अग्रवाल ने दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी। बताया गया कि आरोपी ने पीछे से चलाई गोली। जो भाजपा कार्यकर्ता के कंधे के नीचे लगी है। उसे गंभीर हालत में खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इधर खबर फैलते ही इलाके में खलबली मच गई।

चल रहा था जमीन विवाद
बताया जा रहा है कि अमर अग्रवाल और गोपाल गिरी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल​ गिरी को मौत के घाट उताने के लिए आप नेता ने गोली चलाई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। वहीं अभी तक आप नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button