Advertisement Here

कांग्रेस को झटका, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Lok Sabha election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी के साथ ही नेताओं के पार्टी छोड़ने का भी सिलसिला चल रहा है। पिछले सप्ताह कई कांग्रेसियों ने पार्टी से नाता तोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए, वहीं आज फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जांजगीर चांपा की महिला कांग्रेस विंग की नेत्री पुनिता प्रजापति आज बीजेपी में शामिल हो गई। पुनिता माटी कला बोर्ड की सदस्य रही। इसके अलावा कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पद पर सेवाएं दे चुकी है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा और छग भाजपा के सह-प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में आज पुनिता प्रजापति ने भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें कि पुनिता महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रही। साल 2013 से अब तक वो पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रही हैं। कांग्रेस का दामन छोड़ने की वजह पुनिता ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा हैं। कहा कि कांग्रेस के निर्णयों से वह नाराज थी। जिसके बाद पार्टी से नाता तोड़ना ही उचित समझा।

भाजपा में खुशी की लहर
जब से चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ है तब से हर दिन कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। बीजेपी इसे प्रवेश उत्सव मनाते हुए प्रचार प्रसार कर रही है। आखिर यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा यह कह पाना मुश्किल हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button