Advertisement Here

महतारी वंदन की राशि दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कांग्रेस ने साय सरकार को ठहराया जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भाजपा नेता ने महिला से रेप किया। आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार है।

इस घटना से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, यह कैसा महतारी वंदन है? जिस योजना की राशि दिलाने का बहाना कर भाजपा नेता दुष्कर्म किया।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में हुई रेप की घटना के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। महतारी वंदन योजना के लिए जिस प्रकार से साय सरकार ने नियम कायदे शर्तें बनाई है, उसे प्रदेश की माता-बहनें हताश और परेशान हो गई हैं। सारे नियम कायदे के बावजूद आज भी लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं के खाता में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त नहीं पहुंच पाई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button