PHQ में ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग से कांप उठे लोग, मची अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

CG Breaking News: नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय व मंत्रालय में अंधाधुंध फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं इस घटना से खलबली मच गई है। किन कारणों से गोली चलाई गई अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा में तैनात आरक्षक राकेश यादव के साथ अन्य तीन जवान भी सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान आरक्षक के इंसास रायफल से दनादन 12 राउंड फायरिंग की गई है। गनीमत रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। वरना बड़ा कांड हो सकता है। इस घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि आरक्षक ने 12 राउंड हवाई फ़ायरिंग की होगी।

गोली चलने की पुष्टि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने की है। बताया कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है। किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

14वी बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर होने की सूचना है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।
गोली चलने का कारण अज्ञात है और गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button