Bastar Lok Sabha Election 2024: बीजापुर ब्लास्ट में घायल जवान शहीद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दी श्रद्धाजंलि

बीजापुर में CRPF के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान UBGL सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे। उनको एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी सांस थम गई।

32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के ​​​​​​​धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने शहीद CRPF कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार को श्रद्धाजंलि दी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button