मोदी का विरोध मतलब श्रीराम का विरोध, कृषि मंत्री नेताम ने कह दी ये बात, कांग्रेस को जमकर लताड़ा

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. उन्होंने भाजपा का विरोध करने वालों राक्षस बताने के साथ कहा कि मोदी जी का विरोध करना मतलब श्रीराम का विरोध करना है. हम 400 पार होकर रहेंगे, चाहे कोई भी आ जाए.

सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की नामांकन रैली के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सूर्पनखा, दुःशासन, अहिरावण, कंस तक छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी को रामा दल बताते हुए कहा कि रामा दल का काम काफी बढ़ा गया है. और यह विजयी रथ है, यह रुकने वाला नहीं है.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button