कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां जांजगीर चांपा के सक्ती में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं मोदी के आने से ठीक पहले ही कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सक्ति के पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व विधायक का राजनीतिक सफर

बता दें कि मनहरण राठौर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर थे। उनकी पत्नी सरोजा मनहरण राठौर 2008 में सक्ती से कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनी गई थी। मनहरण नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खास लोगों में शामिल थे। उनकी विधानसभा चुनाव के पूर्व चरण दस महंत से दूरियां बढ़ी थी। वहीं अब लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले पार्टी बदल लेने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button