आत्मानंद स्कूल में घुसे दो हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, जान बचाकर भागे लोग, मची अफरा तफरी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभाग से आए दिन हाथियों के उत्पात की खबरें आ रही है। वहीं इस बार उत्पाती हाथी रिहायशी इलाके में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है। आत्मानंद स्कूल में घुसने की कोशिश की। इस दौरान स्कूल परिसर के गेट को तोड़कर तहस—नहस कर दिया। इस घटना से लोग दहशत में आ गए हैं।

देर रात रिहायशी इलाके में घुसा दो हथियों का दल

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से लगे रिहायशी प्रतापुपर नगर पंचायत इलाके की यह घटना है। लोग उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात रिहायशी इलाके में दो हाथियों का दल पहुंच गया। गनीमत रहा कि उत्पाती हाथी रात के वक्त शहर में घुसे। वहीं अगर यह घटना दिन मे होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

बड़ी मशक्कत के बाद काबू में आया हाथी

इधर हाथियों के सड़कों पर घूमने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों का पीछा कर टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अपने कब्जे में लिया। फिर उसे शहर से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ा। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने लोगों को हाथियों से बचने की सलाह दी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button