Advertisement Here

अवैध उत्खनन मामले में पौने पांच करोड़ का जुर्माना, कांग्रेस नेता पर एफआईआर के निर्देश

राजनांदगांव. ग्राम चवेली में संचालित चूना पत्थर खदान में बिना परमिशन के अवैध उत्खनन किया गया।मामले में अपर कलेक्टर न्यायालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद बड़े एरिया से अवैध उत्खनन का खुलासा होने के बाद संचालक पर पौने पांच करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं खदान संचालक कांग्रेसी नेता मनिंदर सिंह गरचा के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चवेली स्थित गिट्टी खदान में कांग्रेस नेता मनिंदर सिंह गरचा द्वारा लंबे समय से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। राज्य में कांग्रेस की सत्ता होने के दौरान शीर्ष नेताओं के संरक्षण मिलने पर संचालक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ बड़े एरिया में अवैध उत्खनन किया गया। संचालक द्वारा बिना परमिशन के पत्थर तोड़ने खदान में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का उपयोग कर ब्लास्ट भी कराया जा रहा था। इससे ग्रामीणों को खतरा था।इस मामले की शिकायत भाजयुमो उपाध्यक्ष विवेक शर्मा के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने की थी।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button