मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 12 अगस्त से मानसून पड़केगा जोर, इस जिले के लिए चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिछले 2 दिन से बारिश न होने के चलते एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। यहां का अधिकतम तापमान बढ़ कर 33.0 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि कल यानी 12 अगस्त से मानसून के रफ्तार पड़कने की संभावना है।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसारउत्तरी छत्तीसगढ़ व आसपास क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है। लिहाजा रविवार को जिले में कुछ स्थानों में गरज-चमक केे साथ बारिश की संभावना है। जबकि 11 अगस्त के बाद जिले में बारिश का जोर कम होने की आशंका है।

दिनभर धूपछांव वाली स्थिति रही

शनिवार को सुबह से शाम तक धूपछांव वाली स्थिति रही। बीच-बीच में कभी कड़ी धूप निकलती रही तो कभी काली घटाएं छाने से लग रहा था मानों बारिश होने वाली है। पर ऐसा नहीं हुआ। देर रात तके बादल छाए रहने के बाद भी बूंदाबांदी तक नहीं हुई। यही स्थिति पिछले दो दिन से बनी हुई है।

यही वजह है कि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वो फिर से बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग एक बार फिर दिन भर कूलर व एसी चलाने मजबूर हैं।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 33.0 25.4

पेंड्रा 30.7 22.2

अंबिकापुर 30.8 23.6

रायपुर 32.0 25.5

जगदलपुर 28.3 23.8

दुर्ग 32.4 24.2

राजनांदगांव 31.5 24.0

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button