Advertisement Here

छत्तीसगढ़ में बना लो प्रेशर कराएगा ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में बना कम दबाव के असर से कई जिलों में बारिश कहर बरपा सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के अधिकांश सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं कहीं-कहीं घंटेभर की मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इधर रायपुर में हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा है। हालांकि यहां भी बारिश का अलर्ट है। यह हाल प्रदेश के सभी जिलो में है।

दक्षित छत्तीसगढ़ बस्तर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजात बदला हुआ है। हवा में नमी कम होने के बाद तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री था।

प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है। इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। आज बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। कल के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button