Advertisement Here

Festival: महिलाओं ने खेली फुगड़ी, हंसी-ठिठोली के बीच खिले तीज उत्सव के रंग

महिलाओं के सुहाग से जुड़ा हरतालिका तीज पर्व यानी तीजा अब करीब है, लेकिन इस पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है। तीजा से पहले खुशियों के चटख रंग खिल रहे हैं। इसी बीच राजधानी रायपुर में सोनकर समाज की महिलाओं ने तीज उत्सव को काफी इंज्वाय किया। फुगड़ी भी खेली।

राजधानी रायपुर के अश्विनी नगर में आयोजित तीज उत्सव में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां की। इस कार्यक्रम में सोनकर समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष केसर सोनकर, उपाध्यक्ष दीक्षा सोनकर, अनिता साकार, सचिव सावित्री साकार, सहसचिव वंदना सोनकर और कार्यकारिणी सदस्य कुंती सोनकर सहित समाज की अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 सितंबर को छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं सुहाग की दीर्घायु की कामना के साथ पूरे 24 घंटे कठिन निर्जला व्रत करेंगी।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button