Advertisement Here

CG Weather Update: जाते-जाते मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी बस्तर से हो चुकी है। यहां से इसके 10 अक्टूबर तक विदाई के संकेत थे और ऐसा ही हुआ। अब यह प्रदेश के बाकी हिस्सों से गुजर रहा है। मानसून की विदाई के बीच ही पिछले दिनों बारिश की स्थिति बनी थी। इस साल मानसून आगमन की सामान्य तिथि 13 जून और वापसी की 12 अक्टूबर थी। यानी मानसून अपने तय समय पर ही विदाई ले चुका है।

ठंड के लिए करना होगा इंतजार

इस साल जिले में मानसून ने 15 जून को दस्तक दी थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई बस्तर से हो चुकी है, लेकिन ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा। 20 अक्टूबर के बाद बस्तर में हल्की ठंड का एहसास शुरू होगा। इस बीच अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। अभी तेज और चिलचिलाती धूप के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक है।

बस्तर में इस साल बारिश का टूटा रिकॉर्ड

समूचे बस्तर में इस साल बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। 75 साल बाद औसत से ज्यादा बारिश बस्तर में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अब तक सीजन की बारिश का अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन सितंबर अंत तक के आंकड़े बताते हैं कि बस्तर संभाग के सात में से 6 जिलों में इस साल एक्सेस यानी अतिरिक्त बारिश हुई है। बीजापुर और स़ुकमा जिले में 1400 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है जो दो दशक में सबसे ज्यादा है।

चिलचिलाती धूप और उमस से बेचैनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के बीच मौसम का जो ट्रेंड होता है। वह अभी भी बना हुआ है। छत्तीसगढ़ से अभी मानसून विदा नहीं हुआ है इसलिए बस्तर में इसका असर दिख रहा है। सोमवार से मौसम बदलेगा और 20 अक्टूबर के बाद ठंड का एहसास होने लगेगा। अभी दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रह है। 20 के बाद यह 30 के नीचे आ सकता है। वहीं रात का तापमान भी 20 के नीचे आ सकता है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button