Advertisement Here

CG By Election: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी पर कांग्रेस ने लगाए ये गंभीर आरोप, गरमाई सियासत

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जहां एक तरफ कांग्रेस ने घेरने की कोशिश की। वहीं इसके जवाब में निगम में नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और पूर्व पार्षद मोर्चा संभालने आगे आए। इनका आरोप है कि निगम में 15 सालों से कांग्रेसी महापौरों के कार्यकाल में विकास ठप क्यों पड़ा। इसका जवाब देना चाहिए।

रजबंधा मैदान एकात्म परिसर में रविवार को पत्रकारवार्ता में निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पार्षद मृत्यंजय दुबे, पूर्व पार्षद सुभाष तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उनका आरोप है कि कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है, इसलिए वह धर्म और जाति का कार्ड खेलती है। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में कांग्रेस के तीन-तीन महापौर रहे, इस वजह से राजधानी का विकास ठप हो गया है।

जबकि महापौर सोनी ने कई काम किए। उन्होंने कांग्रेस के दो पूर्व महापौर किरणमयी नायक व प्रमोद दुबे और वर्तमान महापौर एजाज ढेबर पर जनहित और विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया। निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रख दिया है। स्मार्ट सिटी फंड की राशि का खुलकर दुरुपयोग किया गया। भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि ओछी राजनीति कांग्रेस उपचुनाव में कामयाब नहीं होगी।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button