School Time change: बदल गया स्कूल लगने का समय, जारी हुआ नया आदेश

उत्तर भारत से शुष्क व बर्फीली हवाओं से प्रदेश में अचानक से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में स्कूली बच्चों को ठंड से राहत देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी-मिडिल स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाएंगे।

हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नया समय

दो पाली में संचालित होने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। मंगलवार को पेंड्रा सबसे ठंडा रहा यहां रात का टेंपरेचर 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक में पारा 6 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे जारी है गिरावट

राजधानी में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 15 डिग्री पर आ गया है। पिछले कुछ सालों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दिन का अधिकतम तापमान भी 28.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक और गिरेगा। यानी कड़ाके की ठंड और बढ़ेगी। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानी 24 घंटे में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क जाएगा।

admin

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button