सुपर कंप्यूटर ने बताया, सूर्य जैसे-जैसे बूढ़ा होगा, और गर्म होता जाएगा

नई दिल्ली. आपके मन में कभी तो यह सवाल आया होगा कि ब्रह्मांड में धरती का वजूद कब तक रहेगा? जो धरती आज पेड़, पर्वत, सागर, नदियां और जीवन से परिपूर्ण है, क्या कभी बेजान हो जाएगी? अब वैज्ञानिकों ने सुपरकम्प्यूटर की मदद से पता लगाया है कि धरती पर जीवन का अंत कब और कैसे होगा।

वैज्ञानिकों की यह थ्योरी प्रचलित धारणा से उलट है, जिसमें कहा जाता है कि किसी विशाल एस्टेरॉइड या उल्कापिंड के टकराने से धरती पर जीवन खत्म होगा, जैसे डायनासोर का अंत हुआ था। जापान के तोहो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक सुपरकंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए भविष्यवाणी की है कि लगभग एक अरब वर्षों में पृथ्वी की ऑक्सीजन गायब हो जाएगी, जिससे जीवित रहना असंभव हो जाएगा। अध्ययन में 400000 सिमुलेशन चलाकर पृथ्वी के वायुमंडल के संभावित विकास का पता लगाया गया।

एक क्विनविगिनटिलियन वर्ष में खत्म हो जाएगा ब्रह्मांड

एक अन्य अध्ययन में नीदरलैंड्स की रेडबॉड विवि के शोधकर्ताओं ने ब्रह्मांड की उम्र को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक एक क्विनविगिनटिलियन वर्षों में ब्रह्मांड खत्म हो जाएगा। 1 के आगे 78 शून्य लगाने पर यह संख्या बनती है। चूंकि यह अवधि काफी ज्यादा है, लेकिन पहले अनुमान लगाया गया था कि ब्रह्मांड की घात 1100 साल में समाप्त हो जाएगा। यह संख्या 1 शून्य के बाद 1100 शून्य लगाने पर आती है। यह निष्कर्ष जर्नल ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड एस्ट्रोपार्टिकल फिजिक्स में प्रकाशित हुआ है।

सूर्य जैसे-जैसे बूढ़ा होगा, और गर्म होता जाएगा

शोध में बताया कि जैसे-जैसे सूर्य बूढ़ा होता जाएगा, वह गर्म और चमकीला होता जाएगा, जिससे पृथ्वी की जलवायु प्रभावित होगी। पानी वाष्पित हो जाएगा, सतह का तापमान बढ़ जाएगा और कार्बन चक्र कमजोर हो जाएगा, जिससे पौधे मर जाएंगे और ऑक्सीजन का उत्पादन रुक जाएगा। वायुमंडल उच्च मीथेन की स्थिति में वापस आ जाएगा, जो बड़ी ऑक्सीकरण घटना से पहले की प्रारंभिक पृथ्वी की याद दिलाता है। नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित ’पृथ्वी के ऑक्सीजन युक्त वायुमंडल का भावी जीवनकाल’ शीर्षक वाले अध्ययन में पाया गया कि पृथ्वी के ऑक्सीजन युक्त वायुमंडल का भावी जीवनकाल एक अरब वर्ष है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button