पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले को निर्दोष हिंदू पर्यटकों को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

ब्राहमण समाज महू की प्रत्येक माह होने वाली किटी पार्टी में समाज की महिलाओं ने सर्वप्रथम पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गवाने वाले मासूम व निर्दोष हिंदू पर्यटकों को मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम व शौर्य को नमन किया।

तिरंगा ड्रेस कोड में पधार कर संपूर्ण आयोजन को सेना को समर्पित किया। आयोजन में मुख्य रूप से सर्वब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष डा सुवर्णा दुबे, सचिव आरती शर्मा, संरक्षक ज्योति त्रिवेदी, मनीषा शर्मा, सुचिता म्हृषि, तृप्ति मिश्रा, पुष्पा चौबे, दीपा शर्मा, निर्मला शर्मा, मंजू तिवारी,शीतल तिवारी, लक्ष्मी उपाध्याय, रचना शर्मा, वंदिता शर्मा, जया शर्मा, शोभना तिवारी, देवयानी शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, माया तिवारी, ममता शुक्ला, प्रज्ञा चतुर्वेदी, श्रेया शर्मा, स्नेहलता शर्मा, मंजू शर्मा, रानू मिश्रा एवं अन्य ब्राह्मण महिलाए स्थानीय चोपड़ा वाटिका पर मौजूद रहीं। संचालन धैर्या पाण्डेय ने किया, आभार कार्यक्रम की सूत्रधार श्रीमती वंदना पाण्डेय ने माना।