GST में बड़ी राहत, नवरात्र पर मां दुर्गा के साथ आएंगी लक्ष्मी, ये चीजें होंगी सस्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में दिवाली पर जीएसटी में बड़ी राहत की घोषणा की थी।

नई दिल्ली. इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र में घरों में मां दुर्गा के आगमन के साथ लक्ष्मी भी कृपा बरसाएंगी। केंद्र सरकार नवरात्र से पहले ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब में परिवर्तन से बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। विभिन्न वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती से त्योहारी सीजन में खरीदारी में आम लोगों को राहत मिलेगी वहीं बाजार भी गुलजार होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में दिवाली पर जीएसटी में बड़ी राहत की घोषणा की थी। जानकार सूत्रों ने बताया कि नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत से जीएसटी की नई दरों को अधिसूचित किया जाएगा ताकि लोगों को लाभ मिले।

कानून के तहत जीएसटी में किसी भी बदलाव के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रियों की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों की जीएसटी काउंसिल अधिकृत है। स्लैब में बदलाव के प्रस्ताव पर को मंजूरी के लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 व 4 सितंबर को प्रस्तावित है। सूत्रों ने बताया कि किसी राज्य का विरोध नहीं होने से प्रस्तावित परिवर्तनों को काउंसिल से मंजूरी मिलना मात्र औपचारिकता होगी। काउंसिल का मंत्री समूह (जीओएम) इसे पहले ही मंजूरी दे चुका है। पूर्ण काउंसिल से मंजूरी के बाद 8-10 दिन में सरकार नई दरें अधिसूचित कर देंगी।
ये चीजें होंगी सस्ती
28 फीसदी स्लैब की अधिकतर वस्तुओं पर
18% टैक्स
5% टैक्स
बटर, घी, फलों का रस, ड्राई फ्रूट, पनीर, जूस, स्नैक्स, इंस्टेंट फ़ूड, आइसक्रीम, टूथपेस्ट, हेयर ऑयल, 1000 से कम कीमत के जूते, मेडिकेटेड साबुन, शैम्पू।
बीमा प्रीमियम संभवत: 18% से घटाकर 5% या कुछ मामलों में शून्य तक।











