पहली बार अमरीका में घटे प्रवासी, 14 लाख हुए कम, जानें वजह

दुनिया भर के लोगों के लिए ‘अमरीकन ड्रीम’ बेहतर जीवन का पर्याय जैसा बन चुका है। दावा है कि दुनिया के सबसे अधिक प्रवासी इसी देश में निवास करते हैं। साथ ही, पिछले करीब 55 वर्षों से यहां प्रवासियों की जनसंख्या में लगातार बढ़ रही थी। लेकिन हाल के आंकड़ों ने सभी को हैरान दिया है। जनवरी 2025 में अमरीका में 5.33 करोड़ अप्रवासी थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। पर, डॉनल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने से पांच-छह महीनों में स्थिति तेजी से बदली है।
प्यू रिसर्च के अनुसार, जून 2025 तक प्रवासियों की संख्या घटकर 5.19 करोड़ रह गई। यानी करीब 14 लाख से अधिक लोग देश छोड़ चले गए या निर्वासित कर दिए गए। जनवरी 2025 तक यहां 15.8त्न से ज्यादा आबादी अप्रवासी थी, जो जनवरी 2025 के 15.4त्न से कम रह गई। यह कमी ऐतिहासिक है। 1960 के दशक से यह पहला मौका है कि जब प्रवासी आबादी में गिरावट दर्ज की गई है।

अकेले 2023 में रेकॉर्ड 30 लाख प्रवासी … आंकड़ों के अनुसार, अमरीका में 2020 और 2025 के बीच प्रवासियों की संख्या में रेकॉर्ड 1.10 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। अकेले 2023 में रेकॉर्ड 30 लाख से अधिक प्रवासी अमरीका पहुंचे। इन वर्षों में लैटिन अमरीकी-यूरोप के प्रवासी बढ़े, एशिया से कम हुए।
अमरीका में अभी और कम होंगे प्रवासी… ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियां आने वाले महीनों में और प्रभाव दिखा सकती हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, राजनीतिक माहौल और सीमा सुरक्षा पर बढ़ते जोर को देखते हुए संभावना है कि अमरीका आने वाले वर्षों में कड़ी आव्रजन नीतियां अपनाएगा।
प्रवासियों में हिस्सेदारी
21
17
6 माह में 750000 प्रवासी श्रमिक घटे
प्यू रिसर्च ने जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर दावा किया है कि जून 2025 तक प्रवासी श्रमिक अमरीकी श्रम बल का 19% रह गए, जो जनवरी में 20% थे। यानी सिर्फ छह महीनों में ही 750000 से अधिक प्रवासी कामगारों की कमी हो गई। यह बदलाव न केवल जनसंख्या संरचना, बल्कि अमरीकी आर्थिक उत्पादन, श्रम बाजार के साथ मांग पर भी असर डाल रहा है।











