अमरीका में बढ़ी बेरोजगारी… सोने में लग गई आग

मुंबई. अमरीका में बेरोजगारी दर 4 साल की रेकॉर्ड ऊंचाई 4.3त्न पर पहुंच गई है। अगस्त में वहां नौकरियों में केवल 22,000 की बढ़ोतरी हुई, जबकि अनुमान 75,000 नई नौकरियां सृजित होने का था। उम्मीद से काफी खराब पेरोल डेटा के कारण अमरीका में सितंबर में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना काफी बढ़ गई है। अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी 17 सितंबर को ब्याज दरों में कटौती कर सकती है, जिससे ग्लोबल बाजार में सोना 3600 डॉलर प्रति औंस की रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। लंदन बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 1त्न बढक़र 3,580 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह सोने में लगभग 4त्न की तेजी आई है। इससे भारत में भी सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई।

क्या करें निवेशक

एमसीएक्स पर वायदा चांदी भी 2200 रुपए उछलकर पहली बार प्रति किलोग्राम 1.26 लाख रुपए के पार निकल गई। विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर जॉब डेटा ने डॉलर को कमजोर किया है और निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर बढ़ रहे हैं। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यदि फेडरल रिजर्व दरों में कटौती की दिशा में कदम बढ़ाता है, तो आने वाले दिनों में सोना और ऊपर जा सकता है। वहीं निवेशकों को मुनाफावसूली और जोखिम प्रबंधन पर भी ध्यान देने की सलाह है। गोल्डमैन सैश ने चेतावनी दी है कि ट्रंप की निरंकुशता से अगर फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर आंच आई तो सोना 5000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

भारत में भी जोरदार तेजी

वैश्विक तनाव और रुपए के टूटने से सोना भारत में 24 कैरेट सोना 1.09 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया है। इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,09,000 रुपए रही। वहीं जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,09,300 रुपए के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी, रुपए की कमजोरी से शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली। 10 ग्राम वायदा सोना करीब 1400 रुपए चढक़र पहली बार 1,07,785 रुपए की रेकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गया।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button