1 करोड़ रुपए की नौकरी छोड़कर स्टार्टअप किया शुरू.. लोगों को दिया दूध उत्पादों का विकल्प

आरोही इंजीनियरिंग में असफल होने के बाद घरवालों के कहने पर एमबीए की पढ़ाई के लिए दुबई गईं। वहां उन्होंने मार्केटिंग में कॅरियर शुरू किया। वह बताती हैं कि वह सालाना एक करोड़ रुपए वेेतन पा रही थी, लेकिन उन्हें खुद को साबित करना था। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर ग्रोसरी संबंधित स्टार्टअप शुरू किया। वह बताती हैं कि काम के दौरान उन्होंने लैक्टोज इंटॉलरेंस के कुछ मामले देखे। इसके विकल्प के रूप में उन्हें प्लांट बेस्ड ओट मिल्क मिला। वह इसे सीधे तौर पर उपयोग के लिए लोगों तक पहुंचाना चाहती थीं ताकि लोग इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सके।
व्यूअर ने दी सलाह
वह बताती हैं कि दूध से एलर्जी के कारण लोग इससे बनी चीजें नहीं खा पाते हैं। ऐसे में वह जब दूध के विकल्प के संबंध में लोगों को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से जागरूक कर रही थीं तब एक व्यूअर ने उन्हें इसके प्रोडक्ट लॉन्च करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने इस पर काम किया और पुणे की एक कंपनी के साथ स्टार्टअप शुरू किया। अब उनका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रुपए है।
चुनौतीपूर्ण राह
वह बताती हैं कि वर्ष 2022 में वह भारत आई और ओट मिल्क पर काम करना शुरू किया। एक अच्छी सैलरी की नौकरी छोड़ना और सफल बिजनेस छोड़ना चुनौतिपूर्ण कदम था। इसमें पति ने उनका साथ दिया और उन्होंने लोगों को ओट मिल्क के फायदे बताए। अब उनके साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन एक लाख से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं।
लखनऊ की आरोही सूर्य भले ही इंजीनियरिंग में सफल न हो सकी, लेकिन उन्होंने अपने व्यावसायिक विचार से आज एक लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बना ली है।











