Asha Bhosle: आशा भोसले ने लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से की शादी तो पड़ गईं अकेले, परिवार ने तोड़ लिए थे सारे रिश्ते

Asha Bhosle: आशा भोसले ने अपने से दोगुने उम्र के व्यक्ति के साथ 7 फेरे लिए थे. लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से शादी करने पर परिवार ने पूरी तरह से रिश्ता तोड़ दिया था. आशा भोसले अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं. क्योंकि उनकी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.

16 साल की उम्र में की थी शादी
आशा भोसले का जीवन काफी संघर्षमय रहा, क्योंकि उनके पिता का निधन आशा भोसले के जन्म के कुछ ही सालों बाद हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें मात्र 14 साल की उम्र से ही काम करना शुरू करना पड़ा. परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर रही. इस दौरान जब वे 16 साल की हुईं, तो उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपने दोगुने उम्र के आदमी गणपतराव भोसले से शादी कर ली. आशा भोसले शादी के दौरान 16 साल की थीं, तो वहीं उनके पति गणपतराव 31 साल के थे.

लता मंगेशकर के सेक्रेटरी के हुई थी शादी
आशा भोसले ने जिस गणपतराव भोसले से शादी की. वे लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे. आशा भोसले का उस दौरान गायकी की वजह से लता मंतेशकर के घर पर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली. उनकी इस शादी को लेकर परिवार काफी नाराज रहा. इसके बावजूद उन्होंने शादी कर ली.

आशा भोसले ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गणपत राव से शादी करने पर उनकी बड़ी बहन काफी नाराज हो गईं थीं. हालांकि शादी के बाद लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच भी दूरियां बन गई थीं. आशा भोसले और गणपतराव के तीन बच्चे हुए. इसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया और बाद में आशा ने आर. डी. बर्मन से शादी कर ली. आर. डी. बर्मन और आशा भोसले दोनों शादीशुदा थे. शादी के समय आशा भोसले आर. डी. बर्मन से करीब 6 साल बड़ी थीं.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button