Bastar Padum: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- छत्तीसगढ़ मुझे घर जैसा लगता है, अब बस्तर हो रहा नक्सल मुक्त

Bastar Padum: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ आना हमेशा मुझे घर जैसा लगता है। यहां की संस्कृति प्राचीन और सबसे मीठी है। बस्तर पडुंम को लोग उत्सव की तरह जीते हैं। यहां की सुंदरता और संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

बस्तर हो रहा नक्सल मुक्त

नक्सलवाद पर राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 4 दशक से नक्सलवाद के कारण बस्तर के आदिवासियों को नुकसान हुआ। लेकिन अब बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है। बड़ी संख्या में नक्सली हथियार डाल रहे हैं। मुर्मू ने आगे कहा, हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे लोगों का स्वागत करती हूं, जो लोग बरगला रहे हैं उनकी बातों में न आएं। इस दौरान सीएम ने उन्हें ढोकरा आर्ट से बने कर्मा वृक्ष, कोसा शिल्प से तैयार गमछा भेंट किया। बस्तर पंडुम के तहत कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और रीति-रिवाजों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

राष्ट्रपति ने बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय कलाओं, लोक वेशभूषा एवं स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया। इसके बाद साथ ही कलाकारों और शिल्पकारों से संवाद करेंगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के साथ भेंट एवं ग्रुप फोटो का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। समारोह के दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति पर आधारित पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जगदलपुर से रायपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

आज आएंगे शाह, लेंगे बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। वे करीब रात 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 8 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में ही करेंगे। दूसरे दिन नक्सल वालों को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। शाह 9 फरवरी को बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button