छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कोर्ट मैनेजर पदों पर चयनित उम्मीदवारों की जारी की सूची

कोर्ट मैनेजर पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 27 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए। आयोग के नियमानुसार विज्ञापित पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाना था। कुल 22 पदों के लिए लगभग 66 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया जाना अपेक्षित था, लेकिन वर्गवार एवं उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर केवल 56 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
इसके बाद 22 मई 2026 को साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के संयुक्त मेरिट के आधार पर आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी की। कुल 22 रिक्त पदों के विरुद्ध 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में प्रवीण कुमार ने भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चयन सूची एवं अनुपूरक सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कोर्ट मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को न्यायिक व्यवस्था के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी।
यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर पूरी की गई है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके। चयनित सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।











