CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका… फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानें नई कीमत

CNG Price Hike: मिडिल ईस्ट जंग का असर अब देश में साफ दिखाई देने लगा है. दो दिन बाद एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. तेल-गैस कंपनियों ने दो दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दाम के साथ ही सीएनजी की कीमत 2 रुपए बढ़ाई थी, लेकिन अब एक बार फिर सीएनजी की कीमतों पर 1 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया है. लेकिन महंगाई का यह झटका सिर्फ दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए ही है. जानें अब कितने में मिलेगी सीएनजी?

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. दो दिन पहले ही तेल-गैस कंपनियों ने 2 रुपए सीएनजी के दाम बढ़ाए थे, लेकिन आज फिर 1 रुपए महंगा कर दिया है. यानी 3 दिनों में 3 रुपए प्रति किलो सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. जहां दिल्ली में कल तक सीएनजी के दाम 79 रुपए प्रति किलो रहे, तो वहीं आज से सीएनजी की कीमत अब 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है.

दिल्ली- एनसीआर में सबसे सस्ती सीएनजी

राहत की बात यह है कि सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने सिर्फ सीएनजी के ही दाम बढ़ाए हैं. पीएनजी या एलपीजी के दामों पर कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली-एनसीआर की अगर बात करें, तो यहां सबसे सस्ती एलपीजी मिलती थी. हालांकि 1 रुपए दाम बढ़ाने से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. अभी भी देश के अंदर सबसे सस्ती सीएनजी दिल्ली-एनसीआर में ही मिल रही है.

क्यों बढ़ रहे दाम?

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया गया है. होर्मुज वह रास्ता है, जहां से देश की करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा गैस का आयात किया जाता है. होर्मुज संकट की वजह से गैस की आपूर्ति में कमी और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए तेल-गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button