स्वतंत्रता दिवस पर DRM दयानंद करेंगे ध्वजारोहण

DRM Dayanand will hoist the flag on Independence Day.

रायपुर । 80वे स्वतंत्रता दिवस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल, कार्यालय में 15 अगस्त को उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा । मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (डीआरएम) ऑफिस रायपुर के प्रांगण में 9.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज पर फहराया जाएगा। इस अवसर पर वन्दे मातरम् सुमधुर राष्ट्रगीत वंदन, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत, राष्ट्रगान एवं आर.पी.एफ. के जवानों की परेड का निरीक्षण, रेलवे परिवार को संबोधन करेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी शाखाधिकारी, रायपुर मंडल सेक्रो अध्यक्षा व पदाधिकारी, यूनियन व संघों के पदाधिकारी अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।

Back to top button