गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को 21 हजार, बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण, बंगाल चुनाव में PM मोदी का बड़ा वादा

Bengal Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “बंगाल में मैं जहां-जहां गया हूं. वहां बंगाल के लोगों के मिजाज को देखकर मैं कह सकता हूं कि परिणाम के बाद भाजपा के शपथ ग्रहण में मुझे ही आना है. इसके बाद पीएम मोदी ने बैरकपुर में रोड शो किया. आज बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है. दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होना है, जिसकी मतगणना 4 मई को होगी.

पीएम मोदी ने उत्तर 24 परगना के जलेबी मैदान, कांकिनारा में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल का यह चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत का भाग्य बदलने का चुनाव है. अतीत में जब भारत समृद्ध था, उस समय इसके 3 मजबूत स्तंभ थे अंग, बंग और कलिंग यानी बिहार, बंगाल और ओडिशा. आज भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो इसके लिए अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना जरूरी है.”

नारी सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं की TMC

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, “इस चुनाव में TMC के नेताओं ने एक बार भी मां, माटी और मानुष का नाम तक नहीं लिया है. जिस नारे के साथ TMC ने बंगाल में सरकार बनाई थी, इन्होंने वह नारा भुला दिया है. इन्होंने नारी की सुरक्षा और किसानों के लिए कुछ नहीं किया. TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो.”

गर्भावस्था के दौरान मिलेंगे 21 हजार रुपए महीना

PM मोदी ने कहा, कहा, “बंगाल भाजपा सरकार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 21 हजार रुपए की मदद देगी. बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण मिलेगा. मोदी ने गरीब परिवार की बहन और बेटियों के लिए मुफ्त इलाज और अनाज की सुविधा दी है. भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा. इसमें बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज दिया जाएगा.”

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button