मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का पुनर्गठन

Reconstitution of the Divisional Railway Users' Consultative Committee

(01 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक रहेगा कार्यकाल)

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) का वर्तमान कार्यकाल 15 अगस्त 2026 को समाप्त होने जा रहा है।  निर्देशानुसार मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का पुनर्गठन आगामी 02 वर्षों के लिए किया जाना है। नवगठित समिति का कार्यकाल 01 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति में क्षेत्र के रेल उपयोगकर्ताओं के प्रमुख हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न संगठनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, ट्रेड एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन, कृषि संगठनों, उपभोक्ता संरक्षण संगठनों तथा दिव्यांगजनों से संबंधित एसोसिएशनों से अन्य समिति के सदस्य के रूप में नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का उद्देश्य रेल यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं, समस्याओं तथा सुझावों को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना तथा यात्री सुविधाओं एवं रेल सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव उपलब्ध कराना है।

इच्छुक पात्र संगठन एवं एसोसिएशन अपने प्रतिनिधियों का नामांकन पत्र रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में निम्नलिखित निरीक्षक/ अधीक्षक के पास प्रस्तुत कर सकते हैं:

• श्री टी. नाग, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक – 9752877957

• श्री एल. विद्यासागर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक – 9752877996

• श्री जितेंद्र प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक – 9752877962

• श्री अमृत पाल सिंह, वाणिज्य निरीक्षक – 9835753903

• कार्यालय अधीक्षक – 9109112644

रेल प्रशासन ने संबंधित संगठनों एवं एसोसिएशनों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नामांकन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, ताकि मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) के सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जा सके।

Back to top button