तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री बने विजय, 9 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Tamil Nadu New CM Oath: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के 5 दिन बाद आज मुख्यमंत्री के तौर पर टीवीके प्रमुख विजय ने शपथ ले ली है.उनके साथ-साथ 9 व‍िधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. हालांकि व‍िजय के लिए सीएम पद की शपथ लेना और बहुमत जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है. इसके लिए वो करीब 3 बार राज्यपाल से मुलाकात भी कर चुके थे. लेकिन बहुमत न होने के कारण शपथ ग्रहण के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी थी. इन सब के बीच आज यानी की 10 मई तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय आज सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

विजय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तमाम राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए. इनमें कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी भी शामिल हुए. इसके अलावा तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पार्टी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन भी शामिल हुए.

शपथ लेते वक्त देने लगे स्पीच

विजय की शपथ ग्रहण के दौरान दिलचस्प बात यह रही कि व‍िजय शपथ के बीच में ही स्पीच देने लगे. हालांकि इसको लेकर राज्यपाल ने उन्हें तुरंत रोक दिया. विजय ने जनता को दोनों हाथ उठाकर अभिवादन किया.

विधानसभा चुनाव में TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 108 सीटें जीती थीं, लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में पार्टी को सहयोगियों की जरूरत पड़ी है. इसके बाद कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML जैसे दलों के समर्थन से विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन जुट गया और राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया था.

इन 9 व‍िधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

एन. आनंद
आधव अर्जुन
डॉ. के.जी. अरुणराज
के.ए. सेंगोत्तैयन
पी. वेंकटरमणन
आर. निर्मलकुमार
राजमोहन
डॉ. टी.के. प्रभु
सेल्वी एस. कीर्तना
तृषा कृष्णन भी हुईं शामिल

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी व‍िजय के शपथ ग्रहण में शामिल हुई. तृषा कृष्णन के स्टेडियम पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. नतीजों के बाद भी तृषा व‍िजय से मिलने पहुंची थीं. तृषा कृष्णन को विजय का लेडी लक कहा जाता है.

पांच दिनों से बना था सस्‍पेंस

सरकार गठन को लेकर पिछले पांच दिनों से लगातार सस्पेंस बना हुआ था. कभी सहयोगी दलों की नाराजगी तो कभी समर्थन वापसी की खबरों के बीच कई दौर की बैठकों का सिलसिला चला. आखिरकार VCK और IUML के समर्थन के बाद विजय का रास्ता साफ हो गया.

कई दिग्गज होंगे कार्यक्रम में शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समारोह में शामिल हुए हैं. वहीं TVK समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और चेन्नई में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल लगातार बना हुआ है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग भी पहुंचे थे.

विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. करीब छह दशक बाद ऐसा है जब राज्य में DMK और AIADMK के बाहर के किसी नेता सत्ता संभाली है.

शपथ से पहले क्या बोले थे विजय के पिता

TVK चीफ और मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने कहा- मैं आज बहुत खुश हूं. हम भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जा रहे हैं. मुझे खुशी है कि मेरा बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहा है.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button