ट्विशा शर्मा की मौत पर बढ़ा सस्पेंस! CCTV में छत पर जाते दिखी, सास गिरिबाला सिंह ने सभी आरोप नकारे

Twisha Sharma CCTV Rooftop Death: भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये मौत के पहले का वीडियो है. इस वीडियो में ट्विशा सीढ़ियों से छत पर जाती है, फिर जिंदा वापस नहीं आती. चार लोग उसका शव लेकर वापस आते हैं. वहीं जानकारी सामने आई है कि गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे का भी तलाक हुआ था और अब छोटे बेटे की पत्नी की मौत हो गई है.

समर्थ सिंह पर 10 हजार का ईनाम

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे और और ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है. इसके पहले सोमवार को अग्रिम जमानत को लेकर कोर्ट ने समर्थ सिंह की याचिका को खारिज कर दिया था. जबकि गिरिबाला सिंह को कोर्ट पहले ही उम्र के आधार पर अग्रिम जमानत दे चुका है.

7 दिनों से भोपाल एम्स के मर्चुरी में पड़ा है शव

रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा का शव पिछले 7 दिनों से भोपाल एम्स की मर्चुरी में पड़ा है. ट्विशा के परिजनों का कहना है कि जब तक दूसरे राज्य में केस ट्रांसफर करके पोस्टमार्टम नहीं होता वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिजनों का आरोप है कि पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह ने दहेज के लिए प्रताड़त किया और फिर हत्या कर दी.

ट्विशा के परिजनों ने पीएम मोदी से मामले में दखल देने की अपील की है. ट्विशा के पिता ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे पूरे सिस्टम से लड़ रहे हैं, उनकी मदद की जाए. इसके साथ ही ट्विशा के परिजनों ने राष्ट्रपति, महिला आयोग और सुप्रीम कोर्ट से भी मामले में दखल देने की अपील की है. बता दें इसके पहले रविवार को ट्विशा के परिजनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरी मदद का आश्वासन दिया था.

16 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

रिटायर्ड जज की बहू और मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा की मौत 16 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हो हुई थी. जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड करने की बात सामने आई थी, लेकिन ट्विशा के परिजनों का कहना है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है. परिजनों ने भोपाल पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़ किए हैं. ट्विशा का परिवार लगातार सोशल कैंपेन चलाकर न्याय गुहार लगा रहा है.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button