Bihar Chunav: दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत, 122 विधानसभा सीटों पर कल होगा मतदान

बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को सायं पांच बजे थम गया। आखिरी दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव के इस चरण में नीतीश सरकार के नौ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चिराग पासवान समेत कई दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी। दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने रैलियां कर अपने पक्ष मेे माहौल बनाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगाया।

इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर… दूसरे चरण में नीतीश कुमार के 9 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसमें धमदाहा से लेशी सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

मेरे बहुत सारे दुश्मन: तेज प्रताप यादव…जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने वाई प्लस सुरक्षा दिए जाने पर कहा कि मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि मेरी जान को खतरा है। बहुत सारे मेरे दुश्मन हैं, जो मुझे मरवाना चाहते हैं।

दूसरे चरण के जिले

सुपौल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, रोहतास, कैमूर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, पूर्णिया, कटिहार

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button